1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतीय सिख की हत्या

महिला
ND

लंदन में दो बदमाशों ने एक भारतीय सिख की हत्या कर दी। ये बदमाश एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे जिसे छुड़ाने के लिए भारतीय ने प्रयास किया। ब्रिटिश पुलिस ने मृतक की पहचान सुखविंदरसिंह (31) के रूप में की है। वे पेशे से बिल्डर थे और 10 सालों से यहाँ रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को तकरीबन सात बजे बार्किग स्टेशन के पास एक 28 वर्षीय युवती का पर्स छीनकर ले जा रहे दो बदमाशों का सिंह ने पीछा किया। उन्होंने उन दोनों बदमाशों को पकड़ लिया था, लेकिन बदमाशों ने श्री सिंह को चाकू मार दिया।

सिंह को तुरंत रॉयल लंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई।