भारतीय मजदूर पर हमला
ND
बहरीन में एक भारतीय नागरिक पर नकाबपोश लोगों ने हमला किया है। इस व्यक्ति ने बताया कि यदि एक बहरीनी परिवार ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो उसकी हत्या हो गई होती। यह घटना शनिवार की है।
केरल निवासी अब्दुर्ररहमान इब्राहिम ओथायोथे नाम का यह व्यक्ति अब अपने वतन लौटना चाहता है, जिसके लिए उसने भारतीय दूतावास से मदद माँगी है। (भाषा)
