- लाइफ स्टाइल
» - एनआरआई
» - एनआरआई गतिविधि
भारतीय नागरिक मृत
भारतीय मूल का ऑस्ट्रेलिया के डोनकास्टर में रहने वाला 61 वर्षीय नागरिक सोमवार को मृत अवस्था में पाया गया। उनके शरीर पर गंभीर घाव के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार दो बच्चों का पिता यह व्यक्ति बुलीन शहर के इसेली स्ट्रीट के निकट एक पुल के पास मृत पाया गया। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है कि वह पुल के नीचे किस तरह पहुँचा। घटनास्थल की जाँच में पुलिस को पुल के ऊपर खून के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की भी छानबीन की। पुलिस अधिकारी बर्नी एडवर्ड ने बताया कि इस नागरिक के परिवार के आग्रह पर उसकी पहचान जारी नहीं की गई है।