पाँचवाँ भारतीय बना हमले का निशाना
ND
ताजा हमले में पुलिस ने उस महिला-पुरुष की काल्पनिक तस्वीर जारी की है, जिन्होंने उस टैक्सी ड्राइवर पर हमला किया था। यह घटना शनिवार की है। मगर अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय भारतीय ड्राइवर मंगलवार रात बयान दे पाया। इसके बाद पुलिस को पूरा घटनाक्रम मालूम हुआ।
उसने पुलिस को बताया कि सुमेरहिल होटल के नजदीक लगभग पाँच लोगों के समूह ने मुझे रोका और टैक्सी में बैठने के लिए कहा। मैंने उन सभी को बैठाने से इंकार कर दिया क्योंकि क्षमता से अधिक सवारी बैठाना वहाँ के कानून के अनुरूप नहीं है। फिर उन्होंने दो लोगों को ही बैठाने पर जोर दिया और एक महिला और एक पुरुष टैक्सी में सवार हो गए।
महिला अपने अन्य मित्रों को न बैठाने के कारण इतनी गुस्से में थी कि उसने और उसके साथी ने टैक्सी में बैठते ही ड्राइवर को मारना शुरू कर दिया। गाड़ी से बाहर निकालकर भी उसे इतना मारा कि उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
