तीन भारतीयों पर हमले
ND
कुछ समय पहले से भारतीय पर होने वाले हमले के मामले अभी तक थमे नहीं है। अब ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले का एक ताजा मामला सामने आया है। यहाँ लगभग 70 युवाओं के एक दल ने दो भारतीय छात्रों और उनके अंकल की पिटाई कर दी। इस दल में महिलाएँ भी शामिल थीं।
एप्पिंग के पूर्वी उपनगर में 26 वर्षीय सुखदीप सिंह, उसके भाई गुरदीप सिंह और उनके अंकल मुखतैर सिंह जब पूल खेल रहे थे तब उन पर यह हमला किया गया।
