1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन
Written By WD

मछली मसाला

मछली मसाला
ND

सामग्री:
300 ग्राम सफेद मछली (5 टुकड़े), 20 ग्राम पालक, 10 ग्राम पुदीना, 5 धनि‍या, 1 हरी मि‍र्च, 1 चौथाई चम्‍मच लाल मि‍र्च पावडर, 1 चौथाई चम्‍मच अमचूर पावडर, 1 चौथाई चम्‍मच गरम मसाला पावडर, एक चुटकी नमक, 1 चौथाई चम्‍मच कसूरी मैथी, एक चुटकी अजवाइन, 30 ग्राम दही, 5 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्‍ट, 50 ग्राम तेल।

वि‍धि‍: मछली को धोकर काट लें। पालक, धनि‍या और मि‍र्च को पीसकर पेस्‍ट बना लें और उसे बाकी मसालों के साथ मि‍लाएँ।

मछली को स्‍कीवर में डालकर 10-12 मि‍नट तक भूनें। अब इस पर अच्‍छी तरह से तेल लगाएँ।

अब इसे स्लाइस में कटी प्‍याज के बेस पर अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ सजाकर मसाले के साथ परोसें।