खट्टी मेथी फिश करी
|
विधि :
मछलियों को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। एक बाउल में नींबू का रस, हल्दी पावडर और नमक लेकर मछली के टुकड़े डालें व अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण को 1 घंटे तक यूँ ही रखें।
मैथी को धोकर काट लें। प्याज-लहसुन का पेस्ट तैयार करें। एक पैन में तेल गर्म करके हींग, पेस्ट और हरी मिर्च डालकर पकने दें। अब प्याज डालकर हल्का भूनें। इसमें कटे टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएँ। मैथी के पत्ते डालकर चलाएँ।
अब इसमें गरम मसाला, जीरा और धनिया पावडर डालकर थोड़ी देर चलाएँ। पानी डालकर 5-7 मिनट तक पकने दें। मछलियों के टुकड़े और नमक डालकर कुछ देर पकाएँ। तैयार खट्टी मेथी फिश करी पर हरा धनिया बुरका कर चावल के साथ परोसें।

