- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - माँसाहारी व्यंजन
एग कटलेट
सामग्री : 4
कड़े उबले हुए अंडे, 1 छोटा प्याज, 2 हरी मिर्च, 2 चम्मच मैदा, आधा चम्मच काली मिर्च पावडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 चम्मच कटा हरा धनिया, 1 चम्मच कटा हुआ पुदीना, तेल, और स्वाद अनुसार नमक। विधि : उबले हुए अंडो को काटकर बाउल में रख लें। अब मिक्सर में काली मिर्च, लाल मिर्च, धनिया, हरी मिर्च, मैदा, पुदीना, प्याज, और नमक डालकर पीसें। इस पेस्ट को अंडे में डालें और इसके बॉल्स बनाएँ व दबाकर चपटा कर दें। अब तेल को गर्म करें और इन चकतियों को तलें। तैयार कटलेट्स को प्याज स्लाइस और पुदीना व हरी चटनी के साथ परोसें।