सम्बंधित जानकारी
- उपराष्ट्रपति चुनाव: मार्गरेट अल्वा का दावा- मोबाइल की इनकमिंग-आउटगोइंग बंद, किसी से नहीं हो रही बात
- चुनावी नतीजों को लेकर परेशान नहीं, वोटों का गणित कभी भी बदल सकता है : मार्गरेट अल्वा
- मार्गरेट अल्वा ने विपक्ष में मतभेद को बताया 'परिवार की खटपट', ममता बनर्जी को लेकर कही यह बात
- मार्गरेट अल्वा: महिला आरक्षण बिल लाने से लेकर उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी तक
- Vice President Election 2022: कभी सोनिया गांधी पर लगाए थे गंभीर आरोप... मार्गरेट अल्वा के सवाल पर कांग्रेस में मच गई थी खलबली
vice president election: मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेगी टीआरएस, के. चंद्रशेखर राव ने की घोषणा
नई दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता केशव राव ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेगी। टीआरएस के सांसद राव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करने का फैसला किया है।
राव ने संसद के बाहर कहा कि टीआरएस सांसदों से उन्हें मत देने को कहा गया है। अल्वा शाम को टीआरएस के सांसदों से मुलाकात भी करेंगी। राष्ट्रपति चुनाव में टीआरएस ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था।
अल्वा का मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव इस शनिवार (6 अगस्त) को होगा।(भाषा)
