सम्बंधित जानकारी
- नज़रियाः भारत ने कश्मीर में सीज़फ़ायर को आगे नहीं बढ़ाने का फ़ैसला क्यों लिया?
- कश्मीर में फिर होगा आतंकियों का सफाया, शुरू हुआ ऑपरेशन ऑल आउट
- कश्मीर में पाकिस्तान के ऑपरेशन टोपेक का अंतिम चरण, क्या है यह ऑपरेशन?
- शुजात बुखारी की हत्या में शामिल एक आतंकी गिरफ्तार, तीन की पहचान
- शुजात बुखारी की हत्या का मामला : पुलिस ने जारी कीं संदिग्धों की तस्वीरें
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में दो आतंकवादी ढेर हो गए। सेना ने बताया कि राज्य में संघर्ष विराम को आगे नहीं बढ़ाने के केंद्र के फैसले के एक दिन बाद यह अभियान किया गया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह आतंकवादरोधी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है, हालांकि अभियान अब भी जारी है।
बहरहाल मारे गए आतंकवादियों की पहचान एवं किस समूह से वे संबद्ध थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षाबलों ने राज्य की राजधानी श्रीनगर सहित समूची घाटी के अलग-अलग स्थानों में जांच अवरोधकों को लगाने में सक्रियता दिखाई।
पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रवेश करने वाले वाहनों की औचक जांच कर रही हैं। रमजान के महीने में सुरक्षा पर हमलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए इलाके में प्रभुत्व स्थापित करने वाले अभियानों और वाहनों की जांच में तेजी आई है। (भाषा)
