सम्बंधित जानकारी
- उठ-बैठ भी नहीं पा रहे हैं लालू यादव, हालत ज्यादा खराब
- तेजप्रताप मामले का असर, छठ के अवसर पर लालू के घर पसरा सन्नाटा
- अकेले पड़े तेजप्रताप 'हठ' पर कायम, लालू का परिवार ऐश्वर्या के साथ...
- तेजप्रताप की जिद ने बढ़ाया लालू का बीपी, राबड़ी भी बीमार, नहीं करेंगी छठ पूजन
- लालू के करीबी विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
लालू पुत्र तेजस्वी यादव के बंगले पर बवाल, अधिकारी खाली कराने पहुंचे
पटना। राजद मुखिया लालू यादव के बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना स्थित बंगले को खाली कराने के लिए बुधवार को अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस समय तेजस्वी दिल्ली में हैं।
जानकारी के मुताबिक बिहार के आवास विभाग ने जिला प्रशासन को इस मसले पर नोटिस जारी किया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि गेट पर पोस्टर चिपका है, जिस पर लिखा है कि बंगले को खाली कराने के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की गई है। अपील के निराकरण तक बंगला खाली कराने की कार्रवाई न की जाए।
अधिकारियों के पुलिस के साथ पहुंचने के बाद बंगले के बाहर एकत्र राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। चूंकि तेजस्वी ने सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती दे रखी है। अत: कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही वह बंगला खाली करेंगे।
