1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Tejashwi Yadav targeted Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, बोले- प्रधानमंत्री मोदी को कहें इस सीट से लड़ें चुनाव...

Tejashwi Yadav targeted Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary
Tejashwi targeted Emperor Chaudhary : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहना चाहिए। सम्राट चौधरी ने एक दिन पहले कहा था कि राजद नेता को उनके निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या से फायदा होगा। नेता प्रतिपक्ष ने चौधरी के बयान पर कहा, इन लोगों की मानसिकता तुच्छ है। ऐसे व्यक्त किसी उच्च पद के लायक नहीं हैं। तेजस्वी यादव मौजूदा विधानसभा में राघोपुर सीट से विधायक हैं।
 
सम्राट चौधरी ने एक दिन पहले कहा था कि राजद नेता को उनके निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या से फायदा होगा। नेता प्रतिपक्ष ने चौधरी के बयान पर कहा, इन लोगों की मानसिकता तुच्छ है। ऐसे व्यक्त किसी उच्च पद के लायक नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सम्राट चौधरी राघोपुर को लेकर इतने चिंतित हैं, तो उन्हें अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहना चाहिए। यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और अपराधियों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण मिल रहा है।
इस बीच, राजद ने एक बयान में अगले सप्ताह तेजस्वी की एक और यात्रा की घोषणा की। हाल ही में संपन्न ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजद नेता 16 सितंबर को जहानाबाद में ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ओबीसी युवक की आत्महत्या के लिए कौन जिम्मेदार, मनोज जरांगे ने दिया यह बयान