शनिवार, 18 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. In desire to become a girl in Uttar Pradesh student cut his private part
Last Updated :प्रयागराज , शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 (23:58 IST)

UP : छात्र ने काटा अपना प्रायवेट पार्ट, बनना चाहता था लड़की, अस्पताल में भर्ती

In desire to become a girl in Uttar Pradesh student cut his private part
Prayagraj Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय एक युवक ने लड़की बनने की चाहत में अपना जननांग काट लिया। हालत बिगड़ने पर अमेठी के मूल निवासी युवक को यहां एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का मानना है कि कि भले ही उसका शरीर लड़के का है लेकिन भीतर से वह लड़की है।  युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। युवक ने बताया कि उसने लड़की बनने की अपनी चाहत का जिक्र एक व्यक्ति से किया था।
 
स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में तैनात डॉ. संतोष ने बताया कि युवक से बात करने पर पता चला कि किसी व्यक्ति की सलाह पर उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना जननांग काट लिया और उसका काफी खून बह गया। उन्होंने बताया कि युवक का मानना है कि कि भले ही उसका शरीर लड़के का है लेकिन भीतर से वह लड़की है।
डॉ. संतोष ने बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। वहीं पीड़ित ने बताया कि जब वह 14 साल की उम्र में पहुंचा तो उसे लगा कि उसका व्यवहार लड़कियों जैसा है। युवक ने बताया कि उसने लड़की बनने की अपनी चाहत का जिक्र एक व्यक्ति से किया था, जिसकी सलाह पर उसने बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद अपना जननांग काट दिया।
युवक ने बताया कि जब तक इंजेक्शन का असर रहा तब तक उसे कुछ खास पता नहीं चला, लेकिन असर कम होते ही दर्द बहुत बढ़ गया और खून भी काफी बह गया। उसने बताया कि हालत बिगड़ने पर लोगों से मदद मांगकर वह अस्पताल पहुंचा। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सहारा के निवेशकों लिए खुशखबरी, सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को दिया यह आदेश