सम्बंधित जानकारी
- संसद से SHANTI बिल पास, निजी क्षेत्र के लिए खुले परमाणु ऊर्जा के दरवाजे, कांग्रेस ने क्या कहा
- Delhi blast : 9वां आरोपी गिरफ्तार, 26 दिसंबर तक NIA की हिरासत में, खाई थी सुसाइड बमर बनने की कसम
- क्या फिर बढ़ेगी SIR की तारीख, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से क्या कहा
- अलीगढ़ की तनुश्री तोमर ने 'राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप' में गोल्ड पर लगाया निशाना
- पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, चिटफंड कंपनियों की 3500 करोड़ की 169 अचल संपत्तियों को किया जब्त
प्रदूषण पर सपा सांसद का विवादित बयान, गिरिराज सिंह ने दी धर्म बदलने की सलाह
SP MP contorversial Statement : समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने दिल्ली-NCR में जहरीली हवा के लिए शवों को जलाने और होलिका दहन को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि सपा सांसद अपना धर्म बदल लें।
सपा सांसद चौधरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं पर्यावरण मंत्री रहा हूं। जिस तरह से इस पर काम किया जाता है वह गलत है। भारत में पर्यावरण को ठीक करने के लिए ज्यादातर एनजीओ और विभाग काम करते हैं, जिनका मकसद होता है ऑक्सीजन की खपत कम हो, कार्बन डाइऑक्साइड कम निकले, जिससे ऑक्सीजन अच्छी रहेगी तो इंसानों, जानवरों के काम आएगा। इसी में सभी लगे हैं, लेकिन इसमें गलती है।
सपा नेता ने कहा कि काम होना चाहिए कि ऑक्सीजन ज्यादा निकले और कार्बन डाइऑक्साइड कम निकले। इस पर काम नहीं होता। अधिकतर एनजीओ और विभाग पेड़ लगाने को कहते हैं, लेकिन पूरे देश में लाशें जलाई जाती हैं, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड निकलती हैं और ऑक्सीजन की खपत होती है।
#WATCH | On air pollution issue, Samajwadi Party leader RK Chaudhary says,"...When bodies are burnt, they release carbon dioxide and carbon monoxide, and it burns oxygen in the atmosphere. Even during the lighting of fire on Holika Dahan, carbon dioxide and carbon monoxide are… pic.twitter.com/Iocz0lXFvM
— ANI (@ANI) December 18, 2025
इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह अपना धर्म बदल लें। हम नहीं जानते कि वह हिंदू हैं या फिर मुसलमान। हिंदू धर्म में जलाने से हम एक ही जगह साढ़े तीन हाथ हैं। दूसरे धर्म में तो प्रत्येक व्यक्ति के लिए साढ़े तीन हाथ जमीन लेते हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण गंभीर स्थिति में दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए गए तमाम प्रयासों के बाद भी यहां एक्यूआई 400 पार बना हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta
