1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi car blast case NIA arrests 9th accused who took oath for carrying out self-sacrificial operations
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (21:17 IST)

Delhi blast : 9वां आरोपी गिरफ्तार, 26 दिसंबर तक NIA की हिरासत में, खाई थी सुसाइड बमर बनने की कसम

Delhi blasts
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को लालकिला विस्फोट मामले में गिरफ्तार नौवें व्यक्ति यासिर अहमद डार को 26 दिसंबर तक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने एनआईए की वह याचिका स्वीकार कर ली जिसमें आरोपी से हिरासत में पूछताछ का अनुरोध किया गया था।
मीडिया खबरों के मुताबिक NIA की जांच में सामने आया है कि यासिर इस पूरे आतंकी षड्यंत्र में सक्रिय रूप से शामिल था। एजेंसी के मुताबिक, उसने न सिर्फ इस प्लान का हिस्सा बनने की शपथ ली थी, बल्कि उसने आत्मघाती यानी ‘सेल्फ-सैक्रिफिशियल' ऑपरेशन में शामिल होने की कसमें भी खाई थीं। 
मीडिया खबरों के मुताबिक यासिर अहमद डार साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था। उसने सुसाइड बॉम्बर बनने की शपथ ली थी। यासिर का मृत आतंकी उमर उन नबी और मुफ्ती इरफान सहित बाकी आरोपियों से लगातार संपर्क था। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
संसद से SHANTI बिल पास, निजी क्षेत्र के लिए खुले परमाणु ऊर्जा के दरवाजे, कांग्रेस ने क्या कहा