मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Winter Session of Parliament finished, Priyanka Gandhi questions Modi Government on Pollution
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (11:35 IST)

संसद अनिश्चित काल के लिए स्थगित, नाराज प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल?

Winter Session of Parliament 2025
Parliament News in hindi : संसद का शीतकालीन सत्र 2025 शुक्रवार को समाप्त हो गया। संसद के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में दिल्ली के प्रदूषण पर चर्चा नहीं होने पर सवाल उठाए। 
 
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदूषण पर संसद में चर्चा नहीं होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदूषण पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती? चर्चा होनी चाहिए, सबकी बात सुननी चाहिए।
 
उन्होंने  VB-G RAM G बिल 2025 पर कहा कि संसद का सत्र इतने दिनों से चल रहा है लेकिन आप आखिरी दिनों में कुछ बिल लेकर आते हैं और उसके लिए कम समय रखते हैं। उसे हड़बड़ी में पास करते हैं। ये अपने आप में संदिग्ध बात है।
 
इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने दिल्ली-NCR में जहरीली हवा के लिए शवों को जलाने और होलिका दहन को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि सपा सांसद अपना धर्म बदल लें।
 
गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण गंभीर स्थिति में दिखाई दे रहा है। दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी एक्शन लागू कर दिए हैं। सरकार द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए गए तमाम प्रयासों के बाद भी यहां एक्यूआई 400 पार बना हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Weather Update : कई राज्यों में बढ़ी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट