1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shock to Eknath Shinde, MLA appeals to make Uddhav Thackeray candidate win

एकनाथ शिंदे को झटका, MLA ने कर दी उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार को जिताने की अपील

Eknath Shinde
मुंबई में एकनाथ शिंदे और ठाकरे के बीच होने वाली राजनीतिक उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। अब शिंदे खेमे के ही एक एमएलए ने उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार को उप चुनाव में जिताने की अपील कर दी है। यानी मुंबई के अंधेरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के पहले एकनाथ शिंदे को उनके ही नेता ने झटका दे दिया है।

उपचुनाव से पहले एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके के निर्विरोध चुनाव के लिए भाजपा से बात करने का अनुरोध किया है। बता दें कि 3 नवंबर को अंधेरी की सीट पर उपचुनाव होने हैं।

बता दें कि अंधेरी पूर्व में उपचुनाव के लिए दिवंगत रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके को पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे द्वारा खड़ा किया जाना था। इसके लिए उनका बीएमसी से इस्तीफा स्वीकार होना जरूरी था। मामला बंबई हाईकोर्ट पहुंचा। गुरुवार को कोर्ट ने बीएमसी से कहा कि रुतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करें। अब इस मामले को लेकर भी दोनों खेमे आमने सामने नजर आ रहे हैं।
Edited By Navin Rangiyal
अगला लेख
मनीष सिसोदिया से आज पूछताछ करेगी CBI, आप ने कहा सता रहा गुजरात हारने का डर