1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sameer Wankhede removed from Aryan Khan case, now NCB central team will investigate

बड़ी खबर, समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस से हटाया, अब NCB केन्द्रीय टीम करेगी जांच

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने ट्‍वीट कर कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। सिस्टम को साफ करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।

Sameer Wankhede
मुंबई। एक बड़े घटनाक्रम में एनसीबी के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस की जांच से हटा दिया है। हालांकि वानखेड़े मुंबई के झोनल डायरेक्टर बने रहेंगे। 
 
वानखेड़े को नवाब मलिक के दामाद समीर खान के मामले की जांच से भी हटा दिया है। इन दोनों मामलों की जांच अब आईजी स्तर का अधिकारी करेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक अब आर्यन खान केस की जांच संजय सिंह के नेतृत्व में एनसीबी की केन्द्रीय टीम द्वारा की जाएगी। 
 
दूसरी ओर, एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने ट्‍वीट कर कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। सिस्टम को साफ करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। 
उन्होंने लिखा कि समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस समेत 5 मामलों की जांच से हटाया गया है। इस तरह के 26 मामले हैं, जिनमें जांच की जरूरत है।   
 
उल्लेखनीय है कि मलिक समीर वानखेड़े पर लगातार हमले कर रहे हैं। वानखेड़े पर उन्होंने अवैध वसूली से लेकर ड्रग माफिया से संबंध होने के आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उनकी जाति और धर्म को लेकर भी सवाल उठाए हैं। 
अगला लेख
केरल में 6000 से ज्यादा Corona केस, मुंबई में 238