शुक्रवार, 28 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ramji Lal Suman was not allowed to speak in Rajya Sabha
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (15:56 IST)

राज्यसभा में सपा सांसद सुमन को नहीं दी बोलने की अनुमति, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Ramji Lal Suman
Ramji Lal Suman News : समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन को उनकी एक टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद राज्यसभा में बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सदन से वॉकआउट किया। राज्यसभा में 21 मार्च को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सुमन ने राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा में उनके आवास पर तोड़फोड़ की।
 
सुमन के बोलने के लिए खड़े होते ही शोरगुल के बीच शून्यकाल के दौरान सदन की बैठक स्थगित कर दी गई। स्थगन से पहले इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रश्नकाल के लिए दोपहर 12 बजे सदन के दोबारा बैठने के तुरंत बाद सुमन फिर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए और आसन से अनुरोध किया कि उन्हें बोलने का मौका दिया जाए।
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, द्रमुक के तिरुचि शिवा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और कई अन्य विपक्षी सदस्यों ने खड़े होकर सुमन का समर्थन किया और आसन से उन्हें बोलने की अनुमति देने का आग्रह किया। लेकिन जब उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई तो विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया। इसके बाद सदन में प्रश्नकाल हुआ। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour नई दिल्ली
ये भी पढ़ें
मोदी से मिलने को बेताब मोहम्‍मद यूनुस क्‍यों पहुंचे चीन, भारत ने क्‍यों लिखी चिठ्ठी, आखिर क्‍या है दोनों देशों का प्‍लान?