रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Mandir In Ayodhya To Be Ready By Jan 1, Amit Shah In Poll Bound Tripura
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (19:32 IST)

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में कब बनकर तैयार होगा राम मंदिर? गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में बताई तारीख

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में कब बनकर तैयार होगा राम मंदिर? गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में बताई तारीख - Ram Mandir In Ayodhya To Be Ready By Jan 1, Amit Shah In Poll Bound Tripura
सबरूम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी राज्य त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए गुरुवार को घोषणा की कि अगले साल 1 जनवरी तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का शिलान्यास किया था।
 
चुनावी राज्य त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस और माकपा ने लंबे समय तक राम मंदिर के मुद्दे को अदालत के अधिकार क्षेत्र में रखा था जबकि मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का शिलान्यास किया।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा सबरूम से सुनिए, 1 जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
 
दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में शाह ने भाजपा के रथयात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले उन्होंने उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में भी रथयात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।
 
इन रथ यात्राओं को उद्देश्य प्रदेश में इस साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है।
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में हुए हादसे के 10 दिन के भीतर मोदी के नेतृत्व में भारतीय सैनिक पाकिस्तान के अंदर गए और सफलता पूर्वक अभियान को अंजाम दिया।
 
14 फरवरी 2019 को पुलवामा जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के काफिले को निशाना बनाया था जिसमें 40 जवान मारे गए थे।
 
भारतीय वायु सेना ने इसके बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एक आतंकवादी शिविर को लक्षित हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया था। भाषा Edited by Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
UP: योगी बोले, राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत व निवेश के लिए माहौल है अनुकूल, प्रदेश गुंडाराज से हुआ मुक्त