1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. prominent saint from Ayodhya Paramhans makes a big claim, Modi is under influence of black magic of Trump
Last Modified: शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (15:02 IST)

ट्रंप ने किया PM मोदी का वशीकरण, हमने वैदिक मंत्रों से मुक्त किया, परमहंस को कैसे पता चला

Modi black magic news
Modi is under influence of black magic: तपस्वी छावनी अयोध्या के जगतगुरु स्वामी परमहंस ने मीडिया के सामने दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वशीकरण किया था। परमहंस ने यह भी दावा किया कि उन्होंने वैदिक मंत्रों के जरिए वशीकरण के प्रभाव को खत्म कर दिया है। 

दाल में कुछ काला है

परमहंस ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हवाला देते हुए मीडिया के समक्ष कहा कि उन्होंने (राजनाथ ने) एक गोपनीय बात बताई थी कि दुनिया में भारत और प्रधानंमत्री मोदी के बढ़ते प्रभाव के कारण किसी ने उन पर तंत्र-मंत्र किया है। इसके बाद हम समझ गए कि दाल में कुछ काला है। हमने ध्यान लगाया तो पता चला कि पीएम मोदी पर ट्रंप ने तंत्र-मंत्र के जरिए वशीकरण किया है। हम सदमे में चले गए थे। हालांकि वैदिक मंत्रों के जरिए हमने ट्रंप के तंत्र-मंत्र के असर को कम कर दिया है। 

यूजीसी नियमों पर मोदी से अनुरोध

परमहंस ने हाल में यूजीसी के नए नियमों पर बात करते हुए कहा कि इन नियमों ने सवर्ण विद्यार्थियों को विलन बना दिया। उन्होंने कहा कि इसमें जो प्रावधान किए गए हैं, उनसे बच्चों का करियर खत्म हो जाता। साथ ही झूठे आरोप लगाने वाले छात्र पर भी इसमें कार्रवाई का प्रावधान नहीं था। हमने इस नियम को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा साथ ही नियम खत्म नहीं करने पर इच्छा मृत्यु की मांग की थी।
 
उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी है। इससे देशवासियों को न्याय मिला है। परमहंस ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि भविष्य में इस तरह के कानून न बनाएं। इस तरह के कानून देश के हित में नहीं हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  
ये भी पढ़ें
Income Tax Update: क्या खत्म होने वाली है टैक्स छूट? Budget 2026 से पहले टैक्सपेयर्स की बढ़ी धड़कनें