गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on mission chandrayaan 3 in mann ki baat
Written By
Last Updated : रविवार, 27 अगस्त 2023 (11:28 IST)

Chandrayaan 3 : मन की बात में PM मोदी बोले- संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं

Chandrayaan 3  : मन की बात में PM मोदी बोले- संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं - PM Modi on mission chandrayaan 3 in mann ki baat
PM Modi in Mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता से देश में उत्साह। उन्होंने कहा कि संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं।
 
उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान-3 ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज, चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान, नए भारत की उस spirit का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजिनियर सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। इन्होंने अलग-अलग सिस्टमों के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर जैसी ऐसी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियाँ जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत के चंद्रयान ने 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। वहां लैंडर की मदद से रोवर उतारा गया है जो 14 दिनों तक चांद पर रहकर अध्ययन करेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
असम में भाजपा सांसद के घर मिला बच्चे का शव