सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट होगा पीएम मोदी का कार्यालय, जानिए क्या है इसमें खास?
PMO new address : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय जल्द ही साउथ ब्लाक के स्थान पर सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट हो जाएगा। माना जा रहा है कि पीएम मोदी मकर संक्रांति के बाद नए दफ्तर में काम करेंगे। दफ्तर के पास ही प्रधानमंत्री का नया आवास भी तैयार हो रहा है। दोनों सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का पता बदलने जा कर रहा है। नया पीएमओ 'सेवा तीर्थ' परिसर का हिस्सा है। इसमें कुल तीन इमारतें बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा कैबिनेट सचिवालय और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट का भी कामकाज यहां होगा। कैबिनेट सचिवालय पिछले साल सितंबर में ही 'सेवा तीर्थ-2' में शिफ्ट हो चुकी है।
सेवा तीर्थ परिसर को लार्सन एंड टूब्रो ने करीब 1,189 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। 2,26,203 वर्ग फीट में फैले इस परिसर को तैयार होने में लगभग 3 साल का समय लगा।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नया संसद भवन और उपराष्ट्रपति एन्क्लेव पहले ही तैयार हो चुका है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के तहत मंत्रालयों के लिए आठ नए कर्तव्य भवन बनने हैं।
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने सरकारी आवास रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया था। इसके बाद राजपथ का नाम ही बदलकर कर्तव्यपथ कर दिया गया था।
edited by : Nrapendra Gupta