बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amid gas crisis PM Narendra Modi held cabinet meeting
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 12 मार्च 2026 (16:51 IST)

गैस संकट के बीच PM मोदी ने की बैठक, कैबिनेट मंत्रियों को दिए निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर रखें नजर

Amid gas crisis PM Narendra Modi held cabinet meeting
PM Narendra Modi held cabinet meeting : पश्चिम एशिया में ईरान और इसराइल-अमेरिका के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात के बाद देश के कई हिस्सों में गैस की कमी के कारण एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों की तस्वीरें लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि भारत सरकार इस पर लगातार नजर रख रही है। खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सिलसिले में आज कैबिनेट की बैठक की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा संकट केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व को प्रभावित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हो सकता है कि कुछ तत्व स्थिति का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हों।
 

मौजूदा संकट केवल भारत तक सीमित नहीं

पश्चिम एशिया में ईरान और इसराइल-अमेरिका के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात के बाद देश के कई हिस्सों में गैस की कमी के कारण एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों की तस्वीरें लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि भारत सरकार इस पर लगातार नजर रख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सिलसिले में आज कैबिनेट की बैठक की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा संकट केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व को प्रभावित कर रहा है।

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखें

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हो सकता है कि कुछ तत्व स्थिति का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हों। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को बताया कि इस समय सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। उन्हें विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रही अफवाहों का आक्रामकता से जवाब देना चाहिए। ईंधन और एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखें।
 

समस्या से निपटने के लिए योजना बनाएं

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को आत्मविश्वास बनाए रखने की बात कही। मंत्रियों को सही जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए और समाज में घबराहट को फैलने से रोकना चाहिए। उन्‍होंने कहा, भारत की तैयारियां इस संकट के लिए मजबूत हैं। देश में गैस संकट को लेकर कोई बड़ा भय नहीं होने वाला है। उन्होंने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न उपायों की योजना बनाएं, ताकि भविष्य में ऐसे संकटों से निपटने में कोई कठिनाई न हो।

हालात की निगरानी करें

उन्होंने कहा, मंत्री जनता को समझाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बातों को प्रमुखता से रखें। विपक्ष के सवालों का भी ठोस तरीके से जवाब दें। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों को वास्तविक स्थिति समझाएं, उनकी चिंताएं सुनें और जमीन पर मौजूद रहकर हालात की निगरानी करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया आश्वस्त 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और सभी एजेंसियां सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वस्त किया कि भारत की तैयारियां बेहद मजबूत हैं और देश अपने पड़ोसियों सहित कई अन्य राष्ट्रों से बेहतर स्थिति में है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से कहा कि सोशल मीडिया पर विपक्ष या अन्य स्रोतों से फैलाए जा रहे दावों का तथ्य आधारित और आक्रामक तरीके से जवाब दिया जाए, ताकि गलत सूचनाएं माहौल न बिगाड़ सकें।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LPG किल्लत पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, 'घबराएं नहीं, उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी, LokSabha में दी पूरी जानकारी