सम्बंधित जानकारी
- 6 साल बाद BJP को मिला नया 'सारथी', नितिन नबीन ने भरा नामांकन, देखें अब तक के अध्यक्षों की पूरी List
- Nitin Nabin : नितिन नबीन बनेंगे BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, बंगाल चुनाव और 2029 की चुनौतियों के बीच संभालेंगे बागडोर
- LIVE: दिल्ली में शीतलहर का कहर, स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम
- युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने की बात पर क्या बोले मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी
- राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, क्या कहा हाईकोर्ट से
दोस्ती के लिए तोड़ा Protocol, एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, UAE राष्ट्रपति को कार तक छोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर दिल्ली एयरपोर्ट पर UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का भव्य स्वागत किया। पश्चिम एशिया के तनाव के बीच इस यात्रा में कई अहम समझौतों (MoUs) पर मुहर लगेगी। जानें पूरी खबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की संक्षिप्त भारत यात्रा के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा उन्हें गले लगाया। यह स्वागत दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी की अहमियत को दर्शाता है। स्वागत के बाद दोनों नेता हवाई अड्डे से एक ही कार में सवार होकर रवाना हुए। यह एक दुर्लभ और विशेष कूटनीतिक शिष्टाचार था, जैसा प्रधानमंत्री ने पूर्व में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दिखाया था।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया स्नेह प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा। उनकी यह यात्रा भारत-यूएई की मजबूत मित्रता को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है। हमारी चर्चाओं को लेकर आशान्वित हूं।'
Went to the airport to welcome my brother, His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE. His visit illustrates the importance he attaches to a strong India-UAE friendship. Looking forward to our discussions.@MohamedBinZayed pic.twitter.com/Os3FRvVrBc
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2026
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राष्ट्रपति की यात्रा
पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा की संभावना UAE राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव चरम पर है। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ती तल्खी, गाजा में जारी अस्थिरता और यमन में सऊदी अरब-यूएई से जुड़े अनसुलझे संघर्षों के बीच यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा होगी और कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
Edited by : Sudhir Sharma
