सम्बंधित जानकारी
- 200 महिलाओं के हत्यारे को मिला डबल आजीवन कारावास, इस कारण करता था वह जुर्म
- किसानों की घर वापसी शुरू, कहीं तंबू उखड़ रहे हैं तो कहीं चल रहा है जश्न (देखें फोटो)
- जनरल रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत रुकेगा नहीं-मोदी
- 11 साल पहले पिच क्यूरेटर थे नेथन लेयॉन, 324 दिनों के इंतजार के बाद मिला 400वां टेस्ट विकेट
- कौन हैं महुआ मोइत्रा, जिसे ममता बनर्जी ने लगाई फटकार, अपने पहले भाषण से आई थीं सुर्खियों में
पिनाक रॉकेट प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण, मारक क्षमता है 40 किमी
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि बीते 3 दिन में विस्तारित दूरी वाली पिनाका रॉकेट प्रणाली (पिनाका ईआर) के कई बार परीक्षण किए गए, जो सफल रहे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के बाद एक निजी उद्योग ने इन रॉकेट प्रणालियों का निर्माण किया जिनका पोखरण में परीक्षण किया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ ने सेना के साथ पिछले 3 दिन तक फील्ड फायरिंग रेंज में कई बार इन रॉकेट का परीक्षण कर इनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस दौरान विभिन्न युद्धक क्षमताओं के साथ उन्नत रेंज के पिनाका रॉकेट का अलग-अलग रेंज में परीक्षण किया गया। सभी परीक्षण संतोषजनक रहे।
Pinaka-ER Multi Barrel Rocket Launcher System successfully tested at Pokharan range
— PIB India (@PIB_India) December 11, 2021
The system is designed by @DRDO_India Laboratory ARDE along with HEMRL, Pune, the technology has been transferred to the Indian industry
Read: https://t.co/hWheAKahEJ pic.twitter.com/RzXsrbTRAu
पिनाका एमके-1 रॉकेट सिस्टम की मारक क्षमता लगभग 40 किमी है जबकि पिनाका II संस्करण 60 किमी की दूरी से लक्ष्य को भेद सकता है। पिनाका-ईआर (एमके-आई संस्करण) की सीमा का तत्काल पता नहीं चल पाया है। मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न रेंज और युद्धक क्षमताओं के साथ 24 रॉकेटों का परीक्षण किया गया। मंत्रालय ने बताया कि रॉकेट प्रणाली को पुणे स्थित 2 डीआरडीओ प्रयोगशालाओं- आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई) और उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचईएमआरएल) द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन किया गया है।
