गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan strikes militant camps in Afghan border region
Last Modified: इस्लामाबाद/काबुल , रविवार, 22 फ़रवरी 2026 (07:46 IST)

रमजान के महीने में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हमला, 19 लोगों की मौत

Pakistan
पाकिस्तान ने रविवार सुबह अफगानिस्तान के अंदर कई जगहों पर हवाई हमले किए हैं। मीडिया खबरों के मुताबक  इन हमलों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें 19 लोगों के मरने की खबर है। अभी काबुल के तालिबान प्रशासन ने इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अफगानिस्तान के मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने बताया कि पाकिस्तानी फाइटर जेट ने सुबह तड़के सीमावर्ती प्रांत पक्तिका के बरमल और उरगुन जिले में हवाई हमले किए हैं। इसके अलावा नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी हवाई हमले किए गए हैं। अफगानिस्तान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने आम नागरिकों पर हमला किया है। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई मौतें हो गई हैं।

हमले पर अफगानिस्तान सरकार का बड़ा बयान सामने आया। सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने आम नागरिकों पर हमला किया है। इसमें महिलाएं और बच्चों को निशाना बनाया गया है। टोलो न्यूज ने बताया कि पाकिस्तान ने हवाई हमलों में आम लोगों के घरों के साथ ही एक मदरसे को भी निशाना बनाया है। रिपोर्टों में बताया गया है कि पक्तिका के बरमल जिले में बानुसी मदरसे पर एयरक्राफ्ट से मिसाइलें दागी गई हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
9 राज्यों में SIR के बाद 1.70 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटे, गुजरात में सबसे बड़ी कटौती