गुरुवार, 20 नवंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitish Kumar Oath Taking Ceremony : 2 deputy CM leaders becomes minister
Last Modified: पटना , गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (12:08 IST)

बिहार में 10वीं बार नीतीश राज, 2 डिप्टी सीएम, 24 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली

nitish samrat vijay sinha
Nitish Kumar Oath Taking Ceremony : नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 10‍वीं बार राज्य के मुख्‍यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बने। 24 विधायकों और MLC को भी राज्यपाल ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्री उपस्थित थे। ALSO READ: नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, जानिए इस दिग्गज बिहारी नेता के पास कितनी संपत्ति?
 
भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। लखीसराय से विधायक चुने गए विजय कुमार सिन्हा को राज्यपाल ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई। दोनों ही दिग्गज नीतीश की पिछली सरकार में भी उपमुख्‍यमंत्री थे। 
 
विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ . दिलीप जायसवाल, विजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने मंत्री के रूप में शपथ ली। लेसी सिंह, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, मदन सहनी और सुनील कुमार को भी राज्यपाल ने मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
जमा खान नीतीश कैबिनेट में एकमात्र अल्पसंख्यक नेता है। संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण साह और रमा निषाद ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली।
 
लखेंद्र कुमार, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, दीपक प्रकाश, संजय कुमार और संजय सिंह को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली-NCR में AQI 400 के पार, जानिए कब लागू होगा Grap-4