1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi said that I also make mistakes

मैं भी मनुष्य हूं, कोई देवता थोड़ी गलतियां मुझसे भी होती हैं : मोदी

narendra modi
नई दिल्ली। गत दिनों जरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने अपनी पॉडकास्ट (Podcast) सीरीज 'पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ' के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से बात की है। गुरुवार को कामथ ने इसका 2 मिनट का ट्रेलर जारी किया। इसमें मोदी ने कहा कि यह उनका पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है। पता नहीं कैसा जाएगा।ALSO READ: प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पीएम मोदी का मंत्र, विकास भी और विरासत भी
 
पॉडकास्ट में यह बोले मोदी : पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने दुनिया में युद्ध की स्थिति, राजनीति में युवाओं की एंट्री, पहले और दूसरे टर्म के बीच अंतर पर जवाब दिए। पॉडकास्ट जल्द ही जारी होगा। मोदी ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, तब मेरा एक भाषण था। उसमें मैंने कहा था कि गलतियां होती हैं। मुझसे भी होती होंगी। मैं भी मनुष्य हूं, कोई देवता थोड़ी हू। उन्होंने कहा कि राजनीति में लगातार अच्छे लोग आते रहने चाहिए।

Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी