शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Namo Tea Stall, BJP, Ashish Shelar, Narendra Modi
Written By
Last Updated :मुंबई , शनिवार, 28 मई 2016 (23:54 IST)

'नमो टी स्टॉल' भाजपा की आधिकारिक योजना नहीं : शेलार

Namo Tea Stall
मुंबई। भाजपा ने शनिवार को कहा कि महानगर की सड़कों पर 'नमो टी स्टॉल' पार्टी की आधिकारिक योजना नहीं है। इसका प्रस्ताव पार्टी के एक पार्षद ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'नमो' से भी संबोधित किया जाता है।
 
मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, मैंने खबरें पढ़ीं कि हमारे पार्षद प्रकाश गंगाधारे ने रोजगार सृजन और आम आदमी को सुविधा देने के विचार से यह प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा, हम भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन यह भाजपा का आधिकारिक प्रस्ताव नहीं है। यह पार्षद का निजी विचार है। गंगाधारे ने जब यह विचार दिया तो इसे शिवसेना के महानगर में 'शिव' वडापाव ढाबा खोलने के प्रयास के जवाब में माना गया।
 
नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर योजनाओं और संपतियों का नाम रखे जाने को लेकर ॠषि कपूर के रुख का समर्थन करते हुए शेलार ने कहा, मुंबई में सड़कों, स्टेशनों, भवनों और योजनाओं का नाम किसी व्यक्ति या एक परिवार के लोगों के नाम पर रखे जाने की सीमा होनी चाहिए। (भाषा)