शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. more than 13 lakh girls and women went missing in 2 years maximum cases in mp
Written By
Last Updated : रविवार, 30 जुलाई 2023 (19:08 IST)

NCRB की रिपोर्ट का खुलासा- 3 साल में 13 लाख से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं हुईं लापता, MP में सबसे ज्यादा मामले

NCRB  की रिपोर्ट का खुलासा- 3 साल में 13 लाख से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं हुईं लापता, MP में सबसे ज्यादा मामले - more than 13 lakh girls and women went missing in 2 years maximum cases in mp
नई दिल्ली। Women Missing Report :  देश में 2019 से 2021 के बीच 3 साल की अवधि में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं जिनमें से सबसे अधिक मध्यप्रदेश की हैं। लापता महिलाओं की संख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने जारी किया है। 
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं जबकि इसी अवधि में देश से 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं।
 
संसद द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश से 2019 से 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई थीं। इसी अवधि में पश्चिम बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हुईं।
 
आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र से 2019 से 2021 के बीच, 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां लापता हुई हैं।
 
ओडिशा में उक्त 3 साल की अवधि में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां गायब हुई हैं जबकि छत्तीसगढ़ में इसी अवधि के दौरान 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां लापता हुईं।
 
संसद के पटल पर पेश आंकड़ों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली शीर्ष पर रही जहां से सबसे अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं। राष्ट्रीय राजधानी से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां 2019 से 2021 के बीच लापता हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में इस अवधि के दौरान 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां गायब हुई हैं।
 
सरकार ने संसद को सूचित किया कि उसने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं जिनमें यौन अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना शामिल है।
 
सरकार ने बताया कि आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू किया गया जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को मौत की सजा देने समेत अन्य कड़े प्रावधान हैं। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Bomb Blast in Pakistan : पाकिस्तान में राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में विस्फोट, 35 लोगों की मौत, 200 घायल