1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi said in all-party meeting

सर्वदलीय बैठक में बोले मोदी, ‘राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा, इन दलों ने किया बैठक का बहिष्‍कार

Prime Minister Narendra Modi
कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों सदनों के नेताओं से आग्रह किया कि हम सब को राजनी‍ति से ऊपर उठकर एक टीम के तौर पर काम करना होगा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर मंगलवार की शाम एक सर्वदलीय बैठक की थी। हालांकि कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया।

साथ ही बैठक में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्यूलर), तेलंगाना राष्ट्र समिति, तमकल मनीला कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित कुछ अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

आम आदमी पार्टी ने भी बैठक का बहिष्कार किया। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 सहित सभी मुद्दों पर यह सत्र सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो क्योंकि जनता कई मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार भी पूरी तरह तैयार है।

मोदी ने दोनों सदनों के नेताओं से समय निकालकर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्‍होंने कहा था कि वह महामारी के संबंध में सारी जानकारी उन्हें भी देना चाहते हैं।
अगला लेख
ICMR प्रमुख ने कहा, इसलिए स्कूली बच्चों पर Corona नहीं करेगा अटैक, बताया कारण