मंगलवार, 9 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. modi government 3 percent DA hike 2025
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 (15:23 IST)

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, DA 3 फीसदी बढ़ा

PM Modi o
DA Hike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई।
 
इसके साथ ही, यह दर मूल वेतन और पेंशन के 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।
 
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर भी लागू होगी। दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले से केंद्र सरकार के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
 
महंगाई भत्ते में इजाफे के बाद अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30,000 रुपए है तो उसे हर महीने 900 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। तीन महीनों में, बकाया राशि कुल 2,700 रुपए डीए में बढ़ोतरी त्योहारों के समय मौके पर केंद्रीय कर्मियों को राहत देगी।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात