दिल्ली के द्वारका में एक रीलबाज नाबालिग ने अपनी स्कॉर्पियो से एक 23 साल के युवक साहिल की जान ले ली। साहिल ऑफिस जा रहा था। हादसे के बाद उसकी पहचान साहिल धनेशरा के रूप में हुई थी। बेटे की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। साहिल उनका इकलौता बेटा था।
ऑफिस जाते वक्त रास्ते में स्टंट कर रहे स्कॉर्पियों की चपेट में आ गया और उसकी दुखद मौत हो गई। घटना के बाद साहिल की मां इना माकन की हालत खराब है। साहिल उनका इकलौता बेटा था। इना ने न्याय के लिए भावुक गुहार की है।
वीडियो में मदद मांगती दिखीं मां : बता दें कि सोशल मीडिया पर साहिल की मां इना के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें वो हादसे के बाद लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील करती दिख रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत सोशल मीडिया रील्स के लिए लापरवाही से स्टंट करने की वजह से हुई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बहन के साथ रील बना रहा था : न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, इना ने दावा किया कि 3 फरवरी की सुबह, साहिल काम पर जा रहा था, जब लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक SUV, जिसे कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था, तेज स्पीड में दूसरी लेन में घुस गई। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा ऑफिस जा रहा था। स्कॉर्पियो ड्राइवर अपनी बहन के साथ रील्स बना रहा था। वीडियो में स्पीड साफ दिख रही है।”
उनके मुताबिक, SUV ने साहिल की बाइक से टकराने से पहले एक बस के पास स्टंट किया। उन्होंने आरोप लगाया, “एक तरफ ई-रिक्शा था। स्कॉर्पियो ने मेरे बेटे की बाइक को टक्कर मारी, फिर एक खड़ी कार को टक्कर मारी। उन्होंने ब्रेक भी नहीं लगाए।” कई गाड़ियों की टक्कर में एक टैक्सी ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना को आपराधिक गतिविधि बताते हुए, इना ने कहा कि यह सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं है। मेरे बेटे की मौत उनकी फन रील की वजह से हुई। कुछ लोग सोचते हैं कि वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं, क्योंकि उनके माता-पिता अमीर हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नाबालिग पर पहले भी कई ओवरस्पीडिंग चालान थे और वह बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था।
कई बार लग चुके हैं नाबालिग पर फाइन : बता दें कि बार-बार फाइन लगने के बावजूद उसके पिता ने उसे नहीं रोका। गाड़ी के मालिक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर, दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 11.57 बजे एक गंभीर एक्सीडेंट की सूचना देने वाली PCR कॉल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।
पुलिस ने कहा नाबालिग है बच्चा : पुलिस ने कन्फर्म किया कि SUV ड्राइवर नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। 10 फरवरी को JJB ने जुवेनाइल को उसकी दसवीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी।
क्या बताया मृतक बेटे की मां ने : 23 साल के साहिल धनेशरा की मां इन्ना माकन ने बताया, "...मेरा बेटा 3 फरवरी को ऑफिस जा रहा था...यह लड़का (स्कॉर्पियो ड्राइवर) बहुत स्पीड में था। इसकी बहन साथ में बैठी थी और रील बना रही थी। ये गाड़ी उल्टी लेन में चला रहा था और बस के ठीक सामने आकर स्टंट करने लगा... मेरे बेटे ने दाईं ओर देखा कि जगह है या नहीं। क्योंकि बस के बाईं ओर एक ई-रिक्शा था... स्कॉर्पियो से इन्होंने बस के सामने स्टंट मारा और मोटरसाइकिल से उड़ा दिया। दुर्घटना में एक कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है... यह एक आपराधिक गतिविधि दिखाता है। कुछ बच्चे सोचते हैं कि वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उनके माता-पिता के पास पैसे हैं, यह एक आपराधिक सोच है...यह सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं है। मेरे बेटे की मौत उनकी फन रील की वजह से हुई... उसके (स्कॉर्पियो) खिलाफ पहले से ही कई ओवर-स्पीडिंग चालान हैं, फिर भी उसके पिता ने उसे नहीं रोका... मुझे अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए... उसके (स्कॉर्पियो ड्राइवर) पास लाइसेंस भी नहीं है...
Edited By: Naveen R Rangiyal