1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kailash Mansarovar Yatra
Written By
Last Modified: सोमवार, 8 जून 2015 (09:45 IST)

आज से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू

Kailash Mansarovar Yatra
नई दिल्ली। हिन्दू, जैन और बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थ स्‍थल कैलाश मानसरोवर की यात्रा सोमवार से शुरू गई। यह यात्रा 9 सितंबर तक चलेगी।

विदेश मंत्रालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहला जत्था 12 जून को काठगोदाम (नैनीताल) पहुंचेगा। इस बार यात्रियों के 18 जत्थे जाएंगे और प्रत्येक दल में श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या 60 होगी। अंतिम 18वां तीर्थयात्रियों का दल 15 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा। एक दल की यात्र अवधि 25 दिन होगी। इस बार यात्रा करना आसान होगा।

यात्रा पर होने वाला खर्च : कुमाऊं मंडल विकास निगम को प्रति श्रद्धालु भारतीय क्षेत्र में 35 हजार जबकि चीनी क्षेत्र में 901 अमेरिकी डॉलर का खर्च वहन करना होगा।