• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. jyotiraditya scindia mother madhavi raje scindia admitted in delhi aiims
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 6 मार्च 2024 (17:48 IST)

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत गंभीर Delhi AIIMS में भर्ती

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत गंभीर Delhi AIIMS में भर्ती - jyotiraditya scindia mother madhavi raje scindia admitted in delhi aiims
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की मां और दिग्गज कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Scindia) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। 
लंग्स इन्फेक्शन : 70 वर्षीय माधवी राजे सिंधिया कई दिनों से बीमार हैं। लंग्स इन्फेक्शन के चलते करीब 12 दिन पहले दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। 
 
नेपाल घराने से हैं माधवी राजे : माधवी राजे सिंधिया मूलतः नेपाल की रहने वाली हैं। उनका परिवार नेपाल के राजघराने से संबंध रखता है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम भी रह चुके है। माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले उनका नाम प्रिंसेज किरण राज्यलक्ष्मी देवी था।

1966 में उनका विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के माधवराव सिंधिया के साथ हुआ। इसके बाद उनका नाम बदल दिया गया। 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद उन्हें राजमाता के नाम से पुकारा जाने लगा।
ये भी पढ़ें
भुट्टो के साथ न्‍याय नहीं हुआ... फांसी देने के 45 साल बाद पाकिस्‍तानी सुप्रीम कोर्ट ने माना सच, जिया की खुली पोल