1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir, IAF Station, Terrorism

जम्मू कश्मीर में आईएएफ स्टेशन के बाहर आतंकी हमला विफल

Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) स्टेशन के एक वाटर पंप हाउस पर आतंकवादियों के एक समूह ने मंगलवार को एक ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ।


एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क संतरियों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और आतंकवादियों को भागने के लिए विवश कर दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया, दो से तीन आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के अवंतीपुरा इलाके में मलंगपेारा स्थित वायु सेना स्टेशन के बाहर स्थित एक वाटर पंप हाउस पर एक ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना में किसी की जान नहीं गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके को घेर लिया है। (भाषा) 
अगला लेख
स्विफ्ट व्यवस्था : रिजर्व बैंक की नसीहत के बाद भी नहीं सुधरे..