मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. industrialist bursts firecrackers in Surat, stops traffic for 5 minutes
Last Updated : बुधवार, 24 दिसंबर 2025 (14:54 IST)

गुजराती उद्योगपति की दादागिरी, सूरत में सड़क पर 5 मिनट तक ट्रैफिक रोक कर पटाखे फोड़े, रोका तो कहा मैं सेलिब्रेटी हूं

Deepak Izardar
गुजरात में सूरत के एक व्‍यापारी की खुलेआम दादागिरी सामने आई है। उसने सूरत में बीच सड़क पर ट्रैफिक रोक कर पटाखे फोड़े। जब उसे रोका गया तो दादागिरी दिखाते हुए कहने लगा कि वो सेलिब्रेटी है।
जब लोगों ने रोड खुलवाने के लिए हॉर्न बजाया, तो दीपक इजादार नाम के इस व्‍यापारी ने धमकी दी। उसने एक कार और एक टैंक में आग लगाकर उसे जलाने की धमकी दी। इजारदार ने कानून को ठेंगे पर रखकर पब्लिकली अपने बेटे का बर्थडे मनाया। पटाखे फोड़े। इतना ही नहीं इसमें उद्योगपति ने खुद शिरकत की। सोशल मीडिया पर उद्योगपति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है।

पटाखे फोड़े तो इसमें कौन सा अपराध : दीपक इजारदार ने खुद को सेलिब्रेटी बताते हुए कहा है कि पांच मिनट के लिए ट्रैफिक रोककर अगर मैंने पटाखे फोड़े तो इसमें कौन सा बड़ा अपराध किया। दीपक इजारदार ने अपने बेटे के बर्थडे पर सूरत में सड़क पर पटाखे फोड़े थे। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और बाउंसर भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल : घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद सूरत में अमीरों के अलग कानून होने पर बहस छिड़ गई थी। लोगों ने बड़ी संख्या में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। अब दीपक इजारदार ने अनूठी दलील है कि और कहा है कि मैं एक सेलिब्रेटी हूं, इसलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है। गौरतलब हो कि सूरत गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी का होम सिटी है। ऐसे में यह मामला काफी ज्यादा चर्चा में आ गया है।

क्या है पूरा मामला : सूरत के डुमस गांव के एक उद्योगपति दीपक इजारदार ने अपने बेटे के जन्मदिन पर कथा रखी थी। कथा संपन्न होने के बाद उन्होंने अपने बॉडीगार्ड्स के साथ सड़क पर ट्रैफिक रोककर पटाखे फोड़े थे। इस दौरान पीछे से एक कार चालक ने जब हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा था, तो इजारदार ने नाराजगी भी दिखाई थी। इजारदार ने मीडिया को कवरेज के बुलाया था। ऐसे में यह पूरा घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर आ गया।

मैं तो सेलिब्रेटी हूं : पब्लिक रोड ब्लॉक करके बेटे का बर्थडे मनाने पर जब सवाल खड़े हुए तो दीपक इजारदार ने कहा कि मैं एक सेलिब्रेटी हूं। कार वाले को मैंने इसलिए रुकने को कहा था कि अगर कहीं पेट्रोल आग पकड़ लेता तो दो उसमें सवार दो लोगों की जान जा सकती थी। दरअसल सफेद रंग की जिस गाड़ी ने बार-बार हॉर्न बजाकर साइड मांगी थी। इसमें एक महिला और पुरुष सवार थे। अब यह मामला विवादों में आ गया है और इस तरह से खुलेआम सेलिब्रेशन करने पर सवाल उठ रहे हैं। इस पूरी घटना पर सूरत शहर पुलिस ने संज्ञान लिया है। डुमस पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एन वी भरवाड़ इस मामले की जांच कर रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal