Iran Crisis: ईरान में आपका कोई रिश्तेदार है तो भारत सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, इन नंबरों पर करें संपर्क
India Advisory on Iran : भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को किसी भी तरीके से तुरंत ईरान से निकलने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा कि वे सावधानी बरतें, प्रदर्शन वाली जगह जानें से बचें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि नागरिक अपने यात्रा और अप्रवासन संबंधी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र आदि अपने साथ रखें। नागरिकों को भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह भी दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि ईरान में रह रहे लोगों के परिजन भी दूतावास में अपने प्रियजनों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जो हैं- +989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359।
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने 14 जनवरी को भी एडवाइजरी जारी कर सभी नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी थी। गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने लड़ाकू विमानों के साथ ही युद्धपोत भी तैनात कर दिए हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर भी जारी है।
edited by : Nrapendra Gupta