बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. farm bill : Rahul Gandhi tractor rallies
Written By
Last Updated : रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (18:32 IST)

Live Updates : ट्रैक्टर रैली में राहुल गांधी बोले, कांग्रेस किसानों के साथ

Live Updates : ट्रैक्टर रैली में राहुल गांधी बोले, कांग्रेस किसानों के साथ - farm bill : Rahul Gandhi tractor rallies
चंडीगढ़। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केंद्र के नए कृषि कानूनों (Agriculture laws) के खिलाफ 3 से 5 अक्टूबर तक पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां (tractor rally) करेंगे। ट्रैक्टर रैली से जुड़ी हर जानकारी...


06:32 PM, 4th Oct
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- आपने देश को भोजन दिया, फूड सिक्योरिटी और हरित क्रांति दी। आप इस देश की रीढ़ की हड्डी हैं। नरेंद्र मोदी दो-तीन लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस रीढ़ की हड्डी को क्यों तोड़ रहे हैं? कांग्रेस पार्टी ये कभी नहीं होने देगी।

02:56 PM, 4th Oct
-राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के किसान जिस तरह से आंदोलन कर रहे हैं उसे इसी तरह से करते रहिए।
-कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। हमारी सरकार आई तो हम तीनों कानून को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।
-कांग्रेस नेता ने कहा, पंजाब और हरियाणा के किसान हिंदुस्तान को अनाज देते हैं। मोदी सरकार का लक्ष्य एमसीपी को खत्म करना है।
-पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा किसान कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का भरोसा न करें।

02:37 PM, 4th Oct
-राहुल गांधी केंद्र द्वारा लागू नये कृषि कानूनों के खिलाफ मोगा में रविवार को आयोजित ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करेंगे।
-राहुल गांधी रविवार दोपहर मोगा पहुंचे। वह आज से शुरू हो रही तीन दिवसीय ट्रैक्टर रैलियों का नेतृत्व करेंगे। मोगा के बदनी कलां में वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
-पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्य नेता भी रैली में शामिल होने के लिए मोगा पहुंचे।
-राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू भी मोगा में हैं, जो पिछले कुछ समय से कांग्रेस की सभी गतविधियों से दूरी बनाकर चल रहे थे।
-‘खेती बचाओ यात्रा’ के नाम से निकाली जा रही ट्रैक्टर रैलियां करीब 50 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी और विभिन्न जिलों तथा निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेंगी।

01:20 PM, 4th Oct
-केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल में लागू किए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रही पार्टियों पर ‘बिचौलियों के बिचौलिए’ की तरह काम करने का रविवार को आरोप लगाया।
-उन्होंने दावा किया कि कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध अपने आप समाप्त हो जाएगा। मंत्री ने कहा, ‘‘झूठ कम समय तक जिंदा रहता है जबकि सत्य हमेशा रहता है।
-जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कृषि कानूनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मैं उनसे कहता हूं कि वे अपना घोषणा पत्र  देखें। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपने भाषणों में इन (कृषि) सुधारों की बात की थी, लेकिन कांग्रेस ने अब यू-टर्न ले लिया है।

12:33 PM, 4th Oct
-थोड़ी देर में शुरू होगी राहुल गांधी की ट्रेक्टर रैली, ट्रैक्टर में राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सहित कई बड़े नेता बैठेंगे।
-हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि किसी को भी हरियाणा का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

07:32 AM, 4th Oct
-पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्य के सभी मंत्री एवं कांग्रेस विधायक इस रैली में शामिल होंगे।
-पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता के अनुसार ट्रैक्टर रैलियों को किसान संगठनों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।
-रैलियों में 3 दिन में 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी। रैलियां तीनों दिन हर रोज सुबह 11 बजे शुरू होंगी।
-इनका आयोजन कोविड-19 (Covid-19) संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।


07:31 AM, 4th Oct
जानिए क्या है राहुल का कार्यक्रम...
-3 अक्टूबर को रैली बढ़नी कलां (निहाल सिंह वाला, मोगा) में एक जनसभा के साथ शुरू होगी और 22 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
-4 अक्टूबर को राहुल गांधी एक जनसभा के लिए कार से भवानीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह समाना, पटियाला के लिए ट्रैक्टर पर सवार होंगे।
-5 अक्टूबर को धुदन साधन (पटियाला) से रैली एक जनसभा के साथ शुरू होगी और पिहोवा बॉर्डर तक ट्रैक्टर से 10 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
-राहुल गांधी 5 अक्टूबर को कैथल और कुरुक्षेत्र जिले के पीपली में रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।