1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED Raid in Ranchi to minister mithilesh thakur

रांची में हेमंत सोरेन के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के घर ED की रेड

ED Raid in Ranchi
ED Raid in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आज ईडी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई 20 से अधिक जगहों पर जारी है। ईडी की यह छापेमारी जल जीवन मिशन में अनियमितताओं से जुड़ी है।

मंत्री मिथिलेश कुमार के पीएस और उनके भाई के घर पर सोमवार सुबह ईडी की टीम रेड करने पहुंची। ईडी की 20 टीमों ने 20 जगहों पर एक्शन लिया है। ईडी की टीम मंत्री के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर और विभाग के इंजीनियर्स के यहां पर छापेमारी की है। इसके अलावा आईएएस मनीष रंजन के घर पर भी एजेंसी की टीम पहुंची है।

ईडी ने यह एक्शन जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में लिया है। फिलहाल छापेमारी वाली जगहों पर कैंद्र की सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। इससे पहले झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम कैश कांड मामले में फंसे थे। एजेंसी ने उनको अरेस्ट किया था। फिलहाल वे एजेंसी की कस्टडी में हैं।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव