• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Dream, Bad dream, indication, death, death in near future
Written By
Last Updated : गुरुवार, 16 जुलाई 2015 (13:07 IST)

ये 10 सपने मौत की भविष्यवाणी कर सकते हैं

Dream
1. सपना एक ऐसा जादुई झलावा है जहां हम अनजानी घटनाओं के संसार में डूब जाते हैं और हमे लगता है कि हम किसी दूसरे संसार में पहुंच गए हैं और जिंदगी को एक अलग तरह से जी रहे हैं।
कई लोग कहते हैं कि जब किसी के सगे संबंधियों की मौत होने वाली होती है तब उसे बुरे सपने दिखाई देते हैं और उसे कुछ बुरा होने का आभास कराते हैं।
 
इन सपनों में लोगों का जमावड़ा नजर आता है, कोई लेटा दिखाई देता है जो बिल्कुल हिल नहीं रहा होता। ये सपने बड़े अजीब होते हैं जो सपना देखने वाले को सोते हुए भयभीत कर देते हैं और जब सपना देखने वाला व्यक्ति अगले  दिन जागता है तो उसे एक या दो बुरी खबरें सुनने को मिलती हैं।

 2. सपने कैसे आते हैं। इसमें सबसे रहस्यमय तथ्य यह है कि इसके बारे में विज्ञान भी पूरी तरह से पता नहीं  लगा पाया है और यह किस प्रक्रिया के तहत आते हैं इसको भी अभी तक नहीं समझा गया।

कई लोग दावा करते हैं  कि हमारे सपनों के संसार का जुड़ाव दूसरे संसार से भी हो सकता है जो हमारी चेतना में लौटने के बाद हमारी पहुंच  से बाहर चला जाता है। 
 
इसके बारे में पुरातन काल से एक बात कही जा रही है कि हमें इन सपनों को नकारना नहीं चाहिए। यह आपके लिए  कोई संदेश, सलाह और चेतावनी हो सकते हैं जिसे समझा जाना चाहिए।

 
3.वाल्मिकि द्वारा लिखी रामायण में भी ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जो भविष्य में होने वाली मृत्यु के बारे  में संकेत देती है। वाल्मिकि रामायण के मुताबिक जिस दिन राजा दशरथ की मृत्यु हुई थी उसके एक रात्रि  पहले भरत को अपने पिता की मृत्यु का सपना आया था।

जिसमें राजा दशरथ गाय के गोबर में तैर रहे थे और तेल पी रहे थे। राजा दशरथ के चारों ओर काले वस्त्र पहने हुए महिलाएं बैठी हुई थीं। साथ ही भरत ने ये भी देखा कि उनके पिता लाल फूलों की माला पहने हुए हैं और उनके मस्तक में तिलक लगा हुआ है और वे यमराज के पीछे चले जा रहे हैं।

  
 
4. अगर किसी को सपने में सांप दिखाई देता है तो इसे अपशकुन माना जाता है। सांप के सपने की व्याख्या अलग-अलग संस्कृतियों में वृहद रूप से की गई है। अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है तो यह इस ओर इशारा करता है कि निकट भविष्य में आप समस्याओं से घिरने वाले हैं। 
 

5. काली बिल्ली अगर आपका रास्ता काट जाए तो उसे अपशकुन माना जाता है। लेकिन अगर काली बिल्ली आपको सपने में दिखाई देती है तो माना जाता है कि आपके साथ बुरा हो सकता है।
 
6. कई लोग मानते हैं कि अगर सपने में दांत टूटता है तो इसका मतलब होता है कि किसी सगे संबंधी की मौत होने वाली है। 
 
7. अगर कोई सपने में किसी बच्चे को रोते हुए देखता है तो यह माना जाता है कि यह देखने से उसकी खुद की या तो मृत्यु हो सकती है या उसके सगे संबंधी की मृत्यु हो सकती है।

 
 
8. लोग ज्यादातर छुट्टियां बिताने के लिए जगहों की तलाश करते रहते हैं। लेकिन अगर आप सपने में अपने आपको किसी जगह पर जाने के लिए तैयारी करते हुए देखें तो निकट भविष्य में कहीं जाने का विचार त्याग दें। क्योंकि यह सपना एक प्रकार का संकेत है कि आपके घूमने जाने में आपकी मृत्यु हो सकती है। 
 
9. अगर कोई इंसान अपने आपको सपने में नाचते और गाते हुए देखता है इसका मतलब है कि उसका निकट भविष्य में मर्डर हो जाएगा। इसके अतिरिक्त अगर व्यक्ति सपने में देखता है कि उसका शरीर तेल से सना हुआ है और वह एक गधे को दौड़ा रहा है वह जल्दी ही मर जाता है। 
 
10. अगर कोई व्यक्ति अपने आपको सपने में किसी पहाड़ी या कब्रिस्तान में बैठ कर शराब पीते हुए देखता है। यह संकेत करता है वह व्यक्ति बुरे अपशकुनों से घिरा हुआ है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति सपने में देखता है कि भगवान की मूर्ति को नष्ट भ्रष्ट किया जा रहा है तो इसका मतलब होता है कि वह अब ज्यादा दिन नहीं जिएगा।