1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Black money, government
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016 (23:04 IST)

कालाधन रखने वालों को सरकार ने दिया यह आखिरी मौका

Black money
नई दिल्ली। सरकार ने कालाधन रखने वालों को एक आखिरी मौका दिया है। इसके तहत वे नोटबंदी के बाद अमान्य नोटों के रूप में जमा कराई गई राशि पर 50 प्रतिशत कर, जुर्माना चुकाकर उसे वैध कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अगले साल मार्च आखिर तक का समय दिया गया है।
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि यह नई योजना (पीएमजीकेवाई) कल से शुरू होगी जिसके तहत कर चोरी करने वालों को गोपनीयता व अभियोजन से छूट की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा कराई गई राशि के बारे में यदि सरकार को जानकारी नहीं दी गई तो ऐसे लोगों को कड़े जुर्माना और अभियोजना का सामना करना पड़ सकता है।
 
सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की जिसके तहत 1000 व 500 रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बैंकों में बड़ी मात्रा में पुराने नोट जमा कराए जाने की खबरें आ रही हैं। अधिया ने कहा कि नई घोषित योजना के तहत कालेधन की घोषणा नहीं कर बाद में आयकर रिटर्न में उसे आय के रूप में दिखाने पर कुल मिलाकर 77.25 प्रतिशत तक का जुर्माना व कर देना सकता है। यही नहीं, अगर किसी ने इस योजना के तहत व उसके बाद रिटर्न में भी इस तरह के धन का खुलासा नहीं किया तो कर पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त जुर्माना लगेगा तथा मुकदमा भी चलाया जाएगा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
सरकार का फैसला, राजनीतिक दलों को पुराने नोटों में दे सकेंगे चंदा, नहीं होगी जांच