1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP retaliates against Rahul Gandhi's allegations
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (14:09 IST)

राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, विदेश में भारत को क्‍यों करते हैं बदनाम

BJP retaliates against Rahul Gandhi's allegations
BJP retaliates against Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने जर्मनी दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पर कई गंभीर आरोप लगाए। अब भाजपा ने भी राहुल के इन आरोपों पर पलटवार किया है और उन्‍हें करारा जवाब दिया है। भाजपा प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने राहुल पर विदेश की धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी द्वारा विदेशी जमीन पर भारत की बदनामी करना कोई नई बात नहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी हताश हैं। राहुल गांधी क्या बोलते हैं उन्हें कुछ पता नहीं है।

खबरों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने जर्मनी दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पर कई गंभीर आरोप लगाए। अब भाजपा ने भी राहुल के इन आरोपों पर पलटवार किया है और उन्‍हें करारा जवाब दिया है। भाजपा प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने राहुल पर विदेश की धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया।
पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी द्वारा विदेशी जमीन पर भारत की बदनामी करना कोई नई बात नहीं है। उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बल्कि ‘लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा’ कहा जाना चाहिए। पूनावाला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश में भारत विरोधी तत्वों से मुलाकात करते हैं और ऐसे लोगों से जुड़े रहते हैं जो भारत को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप और दुष्प्रचार करना राहुल गांधी का पूर्णकालिक काम बन गया है।
 
राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी हताश हैं। राहुल गांधी क्या बोलते हैं उन्हें कुछ पता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते-देते देश को गाली दे रहे हैं, संस्थाओं को गाली दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, दुखद है कि जब-जब कांग्रेस पार्टी विदेश में जाती है वो भारत की अस्मिता पर उंगली उठाती है। विपक्ष की भूमिका देश को आगे ले जाने में होनी चाहिए। राहुल गांधी विदेश में भारत को बदनाम करने का काम करते हैं।
 
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश में भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो अपने ही देश के खिलाफ बोलते हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? लोकतंत्र में आपको भारत में बोलने का सबसे बड़ा हक है।
जायसवाल ने कहा, यह अकेला ऐसा देश है जहां विपक्ष को अपनी बात कहने का हक है। बहुत से देशों में बोलने की आजादी नहीं है और लोगों को बोलने का हक भी नहीं है। फिर भी भारत में जहां इतना मजबूत डेमोक्रेटिक सिस्टम है, राहुल गांधी विदेश में देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। 
 
क्‍या कहा था राहुल गांधी ने : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने जर्मनी दौरे के दौरान भाजपा पर संविधान को कमजोर करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल ने कहा, अगर आप एक बड़े व्यवसायी हैं और आप कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने की कोशिश करते हैं, तो आपको डराया जाएगा। ईडी और सीबीआई आपके पास आ जाएंगे।
 
राहुल ने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाले संविधान को 'खत्म करने' की दिशा में ले जाती है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ विपक्ष एक ऐसा प्रतिरोधी तंत्र तैयार करेगा, जो भाजपा को सत्ता से हटाने में सफल होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने भाजपा नेताओं के खिलाफ एक भी केस नहीं दर्ज किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के संस्थागत ढांचों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है और जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour