सम्बंधित जानकारी
- देश में Corona के मामले 15 लाख के करीब, रिकवरी दर में हुआ सुधार
- सरकार ने की 'मौसम ऐप' की शुरुआत, प्रतिकूल स्थिति में करेगा आगाह
- राफेल : पलक झपकते ही दुश्मनों के ठिकानों को कर देगा तबाह, जानिए अचूक मारक क्षमता
- चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर झूठ बोलने वाला कभी नहीं हो सकता देशभक्त : राहुल गांधी
- तीन पूर्व कानून मंत्रियों ने कलराज मिश्र से कहा, सत्र नहीं बुलाने से संवैधानिक संकट पैदा होगा
बकरीद पर 'कुर्बानी' पर बवाल, भाजपा विधायक नंदकिशोर ने दिया विवादास्पद बयान
गाजियाबाद। गाजियाबाद से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ईद पर कुर्बानी देने वालों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना को देखते हुए कुर्बानी ना दें, जिसे भी कुर्बानी देनी है, वो अपने बच्चों की कुर्बानी दें।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में पहले बलि दी जाती थी, अब नारियल फोड़कर उसकी जगह बलि की पूर्ति की जाती है, बकरे को नहीं काटा जाता है। इसी तरह मेरा इस्लाम धर्म के मानने वालों से निवेदन है कि वो भी बलि नहीं दें। अगर कोई कहता है कि मुझे कुर्बानी देनी है तो अपने बच्चे की बलि दें।
उन्होंने कहा कि जीवों को मारकर बलि देकर कहना और उनको खाना। अगले जन्म में उनको बकरा बनना पड़ेगा और उन्हें लोग खाएंगे, प्रकृति का नियम है, जो जैसा करता है, उसे वैसा भरना पड़ता है।
