1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bangladesh stops visa service for indians, VHP protest near bangladesh high commission
Last Updated :नई दिल्ली/ढाका , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (12:06 IST)

बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विहिप का प्रदर्शन, बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सर्विस रोकी

vhp protest
Bangladesh news in hindi : उस्मान हादी की हत्या के बाद हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच भारत की कार्रवाई से बौखलाए बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सर्विस रोक दी है। इधर दिल्ली में विहिप ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। पुलिस इलाके में सुरक्षा के सख्‍त इंतजाम किए हैं।
 
बांग्लादेश ने दिल्ली में अपने हाई कमीशन में 'अनिवार्य कारणों' से सोमवार को कांसुलर और वीजा सेवाएं निलंबित कर दीं। बांग्लादेश के इस कदम भारत के खिलाफ उकसाने वाली कार्रवाई बताया जा रहा है। ALSO READ: बांग्लादेश के मामले में भारत सरकार कैसे चूक गई, फ्रेंडली नेबरहुड कैसे बना ‘एंटी-इंडिया’ स्टेट!
 
बांग्लादेश उच्चायोग ने एक सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि कुछ जरूरी कारणों से नई दिल्ली स्थित उच्चायोग की सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। यह सेवाएं कब तक बंद रहेंगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बांग्लादेश का दावा है कि दिल्ली में उसके हाई कमीशन के पास हुए विरोध प्रदर्शनों से हाई कमिश्नर और उनके परिवार को खतरा महसूस हुआ।
 
इससे एक दिन पहले भारत ने बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव में स्थित इंडियन वीजा एप्लीकेशन सेंटर में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक रोक दी थीं।  हालांकि मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय हाई कमीशन ढाका, खुलना, सिलहट और राजशाही में वीजा केंद्र संचालित करना जारी रखेगा।
 
उल्लेखनीय है कि उस्मान हादी की हत्या के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदूओं पर हमले बढ़ गए हैं। चटगांव में भीड़ ने भारतीय सहायक हाई कमीश्नर के घर पर पत्थर फेंके थे। इससे पहले वहां हिंसक भीड़ ने एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास नाम एक हिंदू युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी था। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर जला दिया गया।
edited by : Nrapendra Gupta