1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 28 august 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 28 अगस्त 2025 (15:09 IST)

सीतामढ़ी में राहुल गांधी का दावा, बिहार में वोटर लिस्ट से हटाए 65 लाख गरीब

tejashwi yadav and rahul gandhi in voter adhikar yatra
Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का 12वां दिन है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख गरीब लोगों के नाम हटा दिए गए। पल पल की जानकारी...


03:09 PM, 28th Aug
झारखंड विधानसभा ने आदिवासी नेता शिबू सोरेन को 'भारत रत्न' देने की सिफारिश करते हुए केंद्र को प्रस्ताव भेजने का प्रस्ताव पारित किया।

11:24 AM, 28th Aug
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीतामढ़ी में कहा कि बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख गरीब लोगों के नाम हटा दिए गए। बिहार के लोग भाजपा, निर्वाचन आयोग को उनके वोट की चोरी नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में ‘वोट चोरी’ के और सबूत मुहैया कराएंगे। 

09:52 AM, 28th Aug
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 508.16 अंक की गिरावट के साथ 80,278.38 अंक पर, निफ्टी 157.35 अंक फिसलकर 24,554.70 अंक पर पहुंचा।

09:21 AM, 28th Aug
महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में इमारत ढहने की घटना में तीन और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15 हुई।

08:16 AM, 28th Aug
जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन जारी।

07:46 AM, 28th Aug
-जम्मू कश्मीर में बारिश ने तोड़ा 115 साल का रिकॉर्ड। राज्य में आज स्कूल, कॉलेज बंद हैं। मौसम खराब होने की वजह से वैष्णोदेवी यात्रा आज भी स्थगित रहेगी।
-जम्मू कश्मीर में नदियों में उफान के कारण कई प्रमुख पुलों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सेना समेत सभी एजेंसियां बचाव में जुटी।

07:46 AM, 28th Aug
-मंडी के बनाला के पास भूस्खलन, कई गाड़ियां मलबे में दबी।
-दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
-ब्यास नदी के उफान पर होने से चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग का एक हिस्सा बह गया।

07:41 AM, 28th Aug
गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन श्रद्धालु भारी संख्या में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें
दिल्ली में यू-स्पेशल बसों की वापसी, 67 DU कॉलेजों तक सेवाएं देंगी