1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 22 november 2025 live update
Last Updated : शनिवार, 22 नवंबर 2025 (11:54 IST)

देश में नए श्रम कानून लागू, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले ममदानी

trump mamdani
Latest News Today Live Updates in Hindi : भारत में नए श्रम कानून लागू हो गए। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात। पीएम मोदी आज जी20 सम्मेलन के तीनों सत्रों में संबोधन देंगे। पल-पल की जानकारी...


11:53 AM, 22nd Nov
तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने एक विवादित बयान देते हुए ने पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के निर्माण की घोषणा की है। बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने इसे धर्म की राजनीति बताया है।

10:32 AM, 22nd Nov
भारत सरकार ने शुक्रवार को चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया। इसका मुख्य उद्देश्य श्रम कानूनों को सरल बनाना, श्रमिकों को बेहतर वेतन, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना है। इसके तहत कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, ईएसआईसी, समय पर वेतन, महिलाओं को पुरुषों के बराबर वेतन जैसे कई फायदे होंगे। हालांकि इससे नौकरीपेशा के सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव होगा और उनकी टेक होम सैलरी घट सकती है। ALSO READ: नए लेबर कोड से कैसे बदलेगा कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर?
 

08:01 AM, 22nd Nov
देश में केंद्र सरकार के 4 नए लेबर कोड देशभर में लागू हो गए हैं, जिन्हें आजादी के बाद श्रमिकों के हित में किए गए सबसे बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है। ALSO READ: Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रंप ने ममदानी की चुनावी जीत की प्रशंसा की

08:01 AM, 22nd Nov
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज दक्षिण अफ्रीका दौरे का दूसरा दिन है। वे आज G20 समिट में तीनों सत्रों को संबोधित करेंगे।
-असम में आज से वोटर लिस्ट का स्पेशल रिविजन होगा।
-राष्ट्रीय राजधानी में AQI 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।