1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 21 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 21 जनवरी 2026 (13:21 IST)

प्रयागराज में ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, मौके पर पहुंची रेस्‍क्‍यू टीम

A training aircraft crashed into a pond in Prayagraj
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रयागराज में वायुसेना का एक ट्रेनी विमान दुर्घटनागस्‍त हो गया। यह विमान एक तालाब में गिर गया। रेस्‍क्‍यू टीम मौके पर पहुंची है और विमान को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। विमान में सवार वायुसेना के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। पल पल की जानकारी...


01:14 PM, 21st Jan
प्रयागराज में वायुसेना का एक ट्रेनी विमान दुर्घटनागस्‍त हो गया। यह विमान एक तालाब में गिर गया। रेस्‍क्‍यू टीम मौके पर पहुंची है और विमान को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। विमान में सवार वायुसेना के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

09:33 AM, 21st Jan
दावोस जा रहे ट्रंप के विमान में तकनीकी खराबी आई, इसके चलते वे वापस अमेरिका लौट गए।

08:08 AM, 21st Jan
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
-राममाधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
-नितिन नवीन ने आने वाले तेलंगाना नगर पालिका और कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

08:08 AM, 21st Jan
भारत के चुनाव आयोग ने SIR राज्यों में 22 और रोल ऑब्ज़र्वर तैनात किए हैं। इन नए तैनात किए गए ऑब्ज़र्वर में से 11 पश्चिम बंगाल राज्य में हैं, जिससे राज्य में रोल ऑब्ज़र्वर की कुल संख्या 20 हो गई है।