1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitin Nabin new president of BJP
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 19 जनवरी 2026 (20:22 IST)

45 की उम्र में सबसे बड़ी पार्टी की कमान, नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए BJP के नए अध्यक्ष

Nitin Nabin new president of BJP
नितिन नबीन का भारतीय जनता पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है, क्योंकि वे पार्टी के शीर्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार हैं। एक बयान में उन्होंने कहा कि नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बनाने के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने सोमवार को यह घोषणा की।

कौन-कौन था नामांकन प्रक्रिया में 
नितिन नबीन के नामांकन में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण को कागजात का पहला सेट सौंपा, जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और कई राज्यों के नेताओं द्वारा अतिरिक्त नामांकन प्रस्तुत किए गए, जो नबीन के लिए समर्थन की व्यापकता को रेखांकित करता है।

चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने इस चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद घोषणा की कि इस पद के लिए केवल एक प्रत्याशी नबीन के ही पर्चे प्राप्त हुए जो वैध पाए गए। नबीन के मंगलवार को औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। नबीन के पक्ष में नामांकन पत्र के 37 सेट जमा किए गए थे, जो जांच के उपरांत वैध पाये गये। डॉ. लक्ष्मण के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेशों में पार्टी अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात प्रारंभ की गई, जो न्यूनतम आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है। निर्वाचन कार्यक्रम 16 जनवरी को जारी किया गया था। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
मॉल के बेसमेंट में डूबकर इंजीनियर की मौत पर CM योगी सख्त, नोएडा अथॉरिटी के CEO हटाए गए, SIT का गठन